मेरठ में गयाजी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के बच्चों का शानदार प्रदर्शन:अखिल भारतीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट; बालिका और बालक टीम ने नॉकआउट में जगह बनाई
यूपी के मेरठ स्थित स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित 3×3 अखिल भारतीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी गयाजी के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक और बालिका टीम ने पूल चरण पार कर नॉकआउट में जगह बनाई। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। शुरुआती मुकाबलों में ही टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। तेज पासिंग, मजबूत डिफेंस और सटीक शूटिंग से विरोधियों पर दबाव बनाया। हर मैच में खिलाड़ियों का आत्मविश्वास साफ दिखा। टीम ने संघर्ष करते हुए कई कड़े मुकाबले जीते और अगले दौर में जगह बनाई।
फिटनेस और रणनीति पर फोकस बालिका वर्ग में आंचल भारती, रिया पाठक, तनु पांडे और सुमन कुमारी ने दमदार खेल दिखाया। कोर्ट पर उनकी तालमेल और ऊर्जा ने दर्शकों को प्रभावित किया। वहीं, बालक वर्ग में अभिषेक मिश्रा, अंकित ओझा, प्रतीक और कुमार शानू ने शानदार प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों ने अपनी तेजी और रणनीति से टीम को आगे बढ़ाया। टीम की इस सफलता के पीछे कोच दीक्षा कनौजिया की अहम भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने लगातार अभ्यास किया। फिटनेस और रणनीति पर खास ध्यान दिया गया। इसी का नतीजा है कि टीम बड़े मंच पर खुद को बेहतर साबित कर पाई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने इस प्रदर्शन पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ जीत नहीं, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय के लिए प्रेरणा है। खिलाड़ियों ने अपने खेल से सीयूएसबी का नाम रोशन किया है। शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों की दी बधाई जनसंपर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि टीम का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है। आने वाले मैचों में भी खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। गेम्स एंड स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. जितेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. गौरव कुमार सिंह समेत कई शिक्षकों ने टीम को बधाई दी। टीम अब अगले मुकाबलों की तैयारी में जुट गई है। खिलाड़ियों का लक्ष्य साफ है, हर हाल में खिताब जीतना है। जिस आत्मविश्वास और लय में टीम खेल रही है, उससे उम्मीद है कि सीयूएसबी आने वाले दौर में और बड़ी सफलता हासिल करेगा।