भागलपुर पुलिस से नशा, बाइकर्स गैंग की शिकायत:जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने उठाया मुद्दा, कहा- महिलाएं और बुजुर्ग असुरक्षित महसूस करते हैं

भागलपुर के बरारी थाना परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिटी एसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने आम लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंची स्थानीय लोगों ने इलाके में बढ़ते नशे के कारोबार पर चिंता व्यक्त की। लोगों ने कहा कि ब्राउन शुगर और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री से युवा प्रभावित हो रहे हैं। शाम होते ही सक्रिय होने वाले बाइकर्स गैंग से नागरिकों में भय का माहौल है। महिलाएं और बुजुर्ग खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग मायागंज क्षेत्र के लोगों ने अस्पताल से निकलने वाले कचरे को जलाने पर गंभीर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि इससे जहरीला धुआं फैलता है। जिससे प्रदूषण बढ़ता है और सांस लेने में कठिनाई होती है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों को कार्रवाई के दिए निर्देश सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनने के बाद सिटी एसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है और ब्राउन शुगर के नेटवर्क को तोड़ने के लिए बड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। पूर्व में भी कई मामलों में सफल कार्रवाई की गई है और आगे भी अभियान तेज किया जाएगा। जनसंवाद कार्यक्रम में सिटी डीएसपी अजय चौधरी, बरारी थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Feb 5, 2026 - 14:20
 0