पूर्णिया में ट्रक ने साइकिल सवार को मारी ठोकर; मौत:भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया
पूर्णिया में आज सड़क हादसे में साइकिल सवार की जान चली गई। तेज रफ्तार और लापरवाही का शिकार हुए साइकिल सवार को एक ट्रक ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। घटना शहर के मरंगा थाना क्षेत्र के ब्रजेश ऑटोमोबाइल के सामने हुई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है। शव की शिनाख्त में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक हरदा की ओर से पूर्णिया की तरफ आ रहा था, जबकि साइकिल सवार पूर्णिया शहर की ओर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान ट्रक रॉन्ग साइड में आ गया और सीधे साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार सड़क पर दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलते ही मरंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है और ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव के पास से मिली साइकिल और मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया है। सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मोबाइल और अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर भारी गाड़ी की तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे गाड़ी ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई करने और सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। मरंगा थाना की पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने की कोशिश में जुटी हुई है।
May 31, 2026 - 16:51
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.