अररिया में दो बाइकों की भिड़ंत, अधेड़ की मौत:पूर्णिया के नर्सिंग होम कर्मी घर लौट रहे थे
अररिया जिले के कोसकापुर में शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अररिया जिले के पेड़वाखोरी निवासी रविंद राय उर्फ भोला के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रविंद राय पूर्णिया के रोटा स्थित एक निजी नर्सिंग होम में कार्यरत थे। घटना के दिन वह अपनी मां का इलाज कराने अररिया आए हुए थे। बाइक से पेड़वाखोरी स्थित अपने घर लौट रहे थे इलाज पूरा होने के बाद उन्होंने अपनी मां को अन्य साधनों से घर भेज दिया था और स्वयं बाइक से पेड़वाखोरी स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोसकापुर के समीप दूसरी बाइक से उनकी तेज टक्कर हो गई। हादसे में रविंद राय गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल को तुरंत अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सड़क की खराब स्थिति और तेज रफ्तार पर चिंता जताई परिवार के अनुसार, रविंद राय की पत्नी का निधन लगभग एक वर्ष पहले हो चुका था। उनके दो पुत्र हैं। स्थानीय लोगों ने इस हादसे को लेकर सड़क की खराब स्थिति और तेज रफ्तार पर चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और दुर्घटना संभावित सड़कों पर सुधार कार्य कराने की मांग की है।
May 8, 2026 - 21:04
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.