जमुई में निकली 543वीं साइकिल यात्रा:पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, गरसंडा में हुआ पौधारोपण, फलदार पौधे लगाए गए
जमुई में 'साइकिल यात्रा एक विचार' अभियान के तहत रविवार को 543वीं साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा जमुई प्रखंड परिसर से शुरू होकर प्रखंड क्षेत्र के गरसंडा तक पहुंची। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना था, जिसके तहत निजी भूमि पर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम से जुड़ी 2 तस्वीरें… कई उपयोगी एवं फलदार पौधे रोपे गए यात्रा का नेतृत्व सक्रिय सदस्य संजय कुमार ने किया। इस दौरान अमरूद, अनार, महोगनी, शरीफा और आँवला सहित कई उपयोगी एवं फलदार पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में शामिल सदस्यों ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आग्रह किया। सक्रिय सदस्य संदीप रंजन ने पेड़ों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इनके बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना असंभव है। वृक्ष हमें प्राणवायु, भोजन और स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पेड़ नहीं होंगे तो धरती बंजर और रेगिस्तान में बदल जाएगी, इसलिए वृक्षों का संरक्षण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। पौधारोपण को अपनी जिम्मेदारी समझना चाहिए
राहुल ऋतुराज ने बताया कि वृक्षों से हमें फल, सब्जियां, अनाज और अन्य आवश्यक खाद्य पदार्थ मिलते हैं। उन्होंने पेड़ों को मानव जीवन का सच्चा साथी बताते हुए कहा कि इनके बिना मानव अस्तित्व संभव नहीं है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण को अपनी जिम्मेदारी समझना चाहिए। इस यात्रा में हरेंराम कुमार, शेषनाथ राय, वीरेंद्र कुमार, सिंटू कुमार, संजय कुमार और संदीप रंजन सहित कई सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में जीविका कर्मी अमित कुमार, रोशन कुमार तथा ग्रामीण अमित आनंद, सुमंत पांडेय, सन्नी पांडेय, राशिक पांडेय, अंकित पांडेय और बांके बिहारी पांडेय ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।