पलवल में युवती की फोटो वायरल करने की धमकी:वीडियो कॉल से स्क्रीनशॉट लिए; जबरन शादी का दबाव बनाया, केस दर्ज

पलवल जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में एक युवती को उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देकर जबरन शादी के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग के बाद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हसनपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती ने लीगल एड काउंसलिंग के दौरान अपना बयान दर्ज कराया है। युवती के अनुसार, पहले उसकी अपने भाई के दोस्त पिंटू से फोन और वीडियो कॉल पर बातचीत होती थी। घर में जानकारी होने के बाद करीब एक साल से उनकी बातचीत बंद हो गई थी। वीडियो कॉल के दौरान फोटो लेने का आरोप पीड़िता को आशंका है कि वीडियो कॉल के दौरान पिंटू ने उसके स्क्रीनशॉट लेकर कुछ तस्वीरें अपने फोन में रख ली थीं। युवती ने बताया कि 26 जनवरी की शाम करीब छह-सात बजे जब वह दुकान जा रही थी, तब पिंटू ने उसका रास्ता रोका। उसने तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी और उस पर जबरन शादी करने का दबाव बनाया। काउंसलिंग के बाद केस दर्ज घटना के बाद युवती डरी-सहमी हुई थी, जिसके चलते पुलिस ने लीगल एड के माध्यम से उसकी काउंसलिंग कराई। काउंसलिंग के आधार पर हसनपुर थाना पुलिस ने आरोपी पिंटू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78, 126(2) और 351(3) के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच जा रही मामले की जांच PSI अंजना को सौंपी गई है। जांच अधिकारी अंजना ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Feb 9, 2026 - 13:03
 0