एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख — बंद घर में लाखों की चोरी का हुआ खुलासा, 03 अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार*

एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख — बंद घर में लाखों की चोरी का हुआ खुलासा, 03 अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार*

May 13, 2026 - 07:03
 0
एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख — बंद घर में लाखों की चोरी का हुआ खुलासा, 03 अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार*

*एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख — बंद घर में लाखों की चोरी का हुआ खुलासा, 03 अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार*

➡️ *भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, नगदी एवं घटना में प्रयुक्त सामान बरामद*

➡️ *कोतवाली किच्छा पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 389 ग्राम पीली धातु, 3 किलो 417 ग्राम सफेद धातु के आभूषण, ₹3,00,485 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अन्य सामान किया बरामद।*

➡️ *लगभग 500 सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच कर पुलिस ने किया सनसनीखेज चोरी का खुलासा।*

➡️ *अंतरजनपदीय स्तर पर सक्रिय शातिर चोर गिरोह के 03 सदस्य गिरफ्तार।*

➡️ *मुख्य अभियुक्त दीपक गुप्ता उर्फ जगदीश गुप्ता का लंबा आपराधिक इतिहास आया सामने, कई जनपदों में दर्ज हैं डेढ़ दर्जन से भी अधिक गंभीर मुकदमे।*

➡️ *एसएसपी अजय गणपति के कुशल नेतृत्व में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध लगातार जारी है सख्त अभियान।

*घटना का विवरण*

➡️ दिनांक 19.04.2026 की रात्रि में थाना किच्छा क्षेत्रान्तर्गत आवास विकास कॉलोनी में अज्ञात चोरों द्वारा एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी कर ली गयी। मामले में दिनांक 20.04.2026 को वादी श्री राजेन्द्र कुमार गोयल की तहरीर के आधार पर थाना किच्छा में FIR संख्या 134/2026 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

➡️ घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। अभियोग की विवेचना उपनिरीक्षक जयप्रकाश के सुपुर्द की गयी।

*पुलिस कार्यवाही*

➡️ घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा किच्छा, रुद्रपुर, बहेड़ी, बरेली, रामपुर एवं सितारगंज क्षेत्र के लगभग 500 सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गयी। लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

दिनांक 09.05.2026 को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि जिन चोरों की पुलिस तलाश कर रही है, वे केशवनगर क्षेत्र में मौजूद हैं, जहां दीपक गुप्ता का नया मकान निर्माणाधीन है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए केशवनगर कॉलोनी थाना सितारगंज पहुंचकर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

1. दीपक गुप्ता उर्फ जगदीश गुप्ता पुत्र होरीलाल निवासी शिव मंदिर शेरगढ़ बहेड़ी, जिला बरेली हाल निवासी केशवनगर कॉलोनी थाना सितारगंज।

2. अकील अहमद पुत्र मुन्ने निवासी इस्लामनगर खटीमा थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर।

3. दीपक रस्तोगी उर्फ लड्डू पुत्र दीपू रस्तोगी निवासी मोहल्ला शाहजहांपुर थाना शाहजहांपुर जनपद शाहजहांपुर।

*बरामदगी का विवरण*

अभियुक्तों के कब्जे से निम्न सामान बरामद किया गया—

➡️ 389 ग्राम पीली धातु के आभूषण।

➡️ 3 किलो 417 ग्राम सफेद धातु एवं आभूषण।

➡️ नगद ₹3,00,485/-।

➡️ 01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू।

➡️ घटना में प्रयुक्त 01 अदद आला नकब।

➡️ 01 मोटरसाइकिल एफजेड यामाहा रंग काला।

➡️ 01 काला बैग।

➡️ 01 सफेद-नीली चैकदार शर्ट।

➡️ 01 आसमानी-सफेद चैकदार तौलिया।

*पूछताछ का विवरण*

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि चोरी किये गये कुछ जेवरात शाहजहांपुर क्षेत्र में सुनारों के यहां बेचे गये हैं, जिसकी जांच की जा रही है। अभियुक्तों का विस्तृत आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया, जिसमें कई गंभीर अभियोग प्रकाश में आये हैं। मामले में धारा 117(2)/111/3(5) बीएनएस की वृद्धि की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*एसएसपी का संदेश*

➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति ने कहा कि जनपद में चोरी, लूट एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अपराध कर आमजन में भय का वातावरण बनाने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद पुलिस आधुनिक तकनीक, मजबूत सूचना तंत्र एवं प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से अपराधियों को चिन्हित कर कानून के शिकंजे तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।