भिवानी में सोने के जेवर लेकर दो युवक फरार:ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे, ₹1 हजार दिए एडवांस; जांच में आभूषण मिले कम
भिवानी जिले के लोहारू में ग्रामीण बैंक के पास स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स की दुकान से शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े लाखों रुपए के आभूषण चोरी हो गए। दो अज्ञात युवक करीब 50 ग्राम सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10:20 बजे दो युवक ग्राहक बनकर लक्ष्मी ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने सिर पर टोपी पहन रखी थी। दोनों ने दुकान में रखे विभिन्न प्रकार के आभूषण काफी देर तक देखे और पसंद करने का नाटक करते रहे। इसी दौरान मौका पाकर वे कीमती आभूषण चोरी कर फरार हो गए। चोरी हुए आभूषणों में एक सोने की चेन, एक जोड़ी गोल बाला, दो जोड़ी टोप्स, दो महिलाओं की अंगूठियां, एक पुरुष की अंगूठी और एक पतड़ी शामिल हैं। कुल मिलाकर, लगभग 50 ग्राम सोने के आभूषण चोरी हुए हैं। बहन संग आकर करेंगे बाकी भुगतान दुकान मालिक सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बातचीत के दौरान दोनों युवकों ने एक चांदी की चेन, एक बाली और एक नोजपिन पसंद की थी, जिनकी कीमत करीब 7 हजार रुपए थी। आरोपियों ने एक हजार रुपए एडवांस भी दिए और कहा कि वे शाम करीब पांच बजे अपनी बहन के साथ आकर बाकी भुगतान कर सामान ले जाएंगे। जांच में आभूषण मिले कम सुरेश कुमार सोनी के अनुसार, बातचीत के बाद वह किसी काम से घर चले गए और पीछे दुकान पर उनका बेटा दीपक सोनी बैठा हुआ था। कुछ देर बाद जब सामान की जांच की, तो दुकान से कई कीमती आभूषण गायब मिले। इसके बाद तुरंत डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस ने दुकान का किया निरीक्षण सूचना मिलते ही लोहारू डीएसपी संजीव, थाना प्रभारी मुरारी लाल और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने दुकान का निरीक्षण किया और दुकान मालिक से घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। सीसीटीवी खंगालने में जुटी टीम- डीएसपी लोहारू डीएसपी संजीव ने बताया कि ज्वेलरी शॉप से आभूषण चोरी होने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है तथा आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। ग्राहक बनकर आए थे आरोपी- प्रभारी थाना प्रभारी मुरारी लाल ने बताया कि दुकान मालिक की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ग्राहक बनकर दुकान में आए थे। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में जुटी हुई है तथा जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।