पटना के 55 थाने अपग्रेड, इंस्पेक्टर रैंक पदाधिकारी होंगे पोस्टेड:कैटेगरी में हर साल औसतन 350 मामले दर्ज होने वाले पुलिस स्टेशन, बेहतर पुलिसिंग के लिए निर्णय
बेस्ट मैनजमेंट और बेहतर प्रशासनिक कंट्रोल के लिए 217 थानों को पूरे राज्यभर में अपग्रेड किया गया है। उन्हें पुलिस निरीक्षक(इंस्पेक्टर) कोटि का बनाया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के मुताबिक इन थानों में थानेदार के तौर पर इंस्पेक्ट रैंक के पदाधिकारियों की ही पोस्टिंग होगी। इसमें पटना जिले के 55 थाने शामिल हैं। अपराध और कानून-व्यवस्था के लिहाज से संवेदनशील और हर साल औसतन 350 से अधिक मामले दर्ज होने वाले थानों को इस श्रेणी में रखा गया है। पहले राज्य में ऐसे 208 थाने थे। अब 217 नए थाने जोड़ने के बाद इनकी कुल संख्या बढ़कर 425 हो गई है। पटना में अपग्रेटेड थाने मुख्यालय से जारी इस लिस्ट में 55 पटना जिले के थाने शामिल हैं। लिस्ट के मुताबिक राजीव नगर, पत्रकारनगर, रूपसपुर, गौरीचक, गोपालपुर, धनरूआ, विक्रम, रानी तालाब, अथमलगोला, पुनपुन, सालिमपुर, मनेर, बिहटा, नदी, बहादुरपुर, मुसल्लहपुर, शाहपुर, पालीगंज, मसौढ़ी, खुसरूपुर समेत 55 थानों को अपग्रेड किया गया है। अब यहां इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों का थानेदार के तौर पर पोस्टिंग होगी। बता दें कि बिहार में 1382 पुलिस थाने हैं। विशेष तौर पर सृजित जैसे महिला थाना, हरिजन थाना, साइबर थाना, रेल थाना की संख्या 238 है। इस तरीके से सामान्य श्रेणी के थानों की संख्या 1144 है।