निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान से गिरकर मजदूर की मौत:कैमूर में छत ढलाई के दौरान हुआ हादसा, इलाज के लिए ले जाने के क्रम में तोड़ा दम

कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र के सीवो गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। निर्माणाधीन तीन मंजिला भवन से गिरकर 24 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान सीवो गांव निवासी राजकुमार के पुत्र रजक कुमार के रूप में हुई है। वह भवन निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। तीसरी मंजिल पर चल रहा था छत ढलाई का काम जानकारी के अनुसार, सीवो मेला क्षेत्र के पास एक भवन निर्माण का काम चल रहा था। सोमवार शाम करीब 6 बजे भवन की तीसरी मंजिल पर छत ढलाई का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक रजक कुमार का पैर फिसल गया या वह किसी तरह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। तीन मंजिल ऊपर से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं। सदर अस्पताल से रेफर, रास्ते में मौत घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में घायल मजदूर को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे एंबुलेंस से लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई। चैनपुर में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ, इसकी पड़ताल की जा रही है। इधर, रजक कुमार की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने परिवार को उचित सहायता देने की मांग की है।

Jun 23, 2026 - 08:39
 0