नकली सीमेंट की बोरियों के नीचे थी लाखों की शराब:सिक्किम से जा रही थी दरभंगा, दो घंटे तक पीछा कर पुलिस ने दबोचा; ट्रक छोड़ ड्राइवर फरार

मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए बेनीबाद थाना क्षेत्र से करीब 20 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब की खेप बरामद की है। तस्करों ने ब्रांडेड कंपनी की नकली सीमेंट की बोरियों की आड़ में शराब छिपाकर तस्करी की कोशिश की थी, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने करीब दो घंटे तक पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। हालांकि चालक अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। यह खेत सिक्किम से दरभंगा की ओर जा रही थी। गुप्त सूचना पर बिछाया जाल उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि सिक्किम निर्मित शराब की बड़ी खेप ट्रक के जरिए मुजफ्फरपुर लाई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शराब की यह खेप गायघाट और बेनीबाद क्षेत्र के तस्करों के लिए मंगाई गई थी। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम ने संभावित मार्गों पर घेराबंदी शुरू कर दी। टीम को देखते ही ट्रक लेकर भागा चालक जांच के दौरान बीआर-31 नंबर का एक संदिग्ध ट्रक दिखाई दिया। उत्पाद विभाग की टीम को देखते ही चालक तेज रफ्तार में ट्रक लेकर भाग निकला। इसके बाद अधिकारियों ने लगातार पीछा किया। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान चालक ट्रक को सुनसान जंगल की ओर ले गया। खुद को घिरता देख वह ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपी थी शराब ट्रक की तलाशी लेने पर अधिकारियों के होश उड़ गए। ट्रक में नामी कंपनी की नकली सीमेंट की बोरियों के नीचे 170 से अधिक कार्टन सिक्किम निर्मित शराब छिपाकर रखी गई थी। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पूरी खेप को जब्त कर ट्रक को उत्पाद विभाग के कब्जे में ले लिया गया है। तस्करी के नेटवर्क की खंगाल रही टीम उत्पाद विभाग के प्रभारी सह निरीक्षक प्रकाश कुमार राम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है। चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप किसने भेजी थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है। अभियान रहेगा जारी उत्पाद विभाग का कहना है कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि शराब के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Jul 18, 2026 - 22:38
 0