दुलारचंद यादव की हत्या से मुश्किल में बाहुबली अनंत सिंह, दर्ज हुई FIR

Anant Singh News in hindi : मोकामा में जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अनंत सिंह समेत 5 लोगों के खिलाफ दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। अनंत सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए इसे विरोधियों की साजिश बताया है।

Oct 31, 2025 - 10:53
 0
दुलारचंद यादव की हत्या से मुश्किल में बाहुबली अनंत सिंह, दर्ज हुई FIR

Anant Singh News in hindi : मोकामा में जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अनंत सिंह समेत 5 लोगों के खिलाफ दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। अनंत सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए इसे विरोधियों की साजिश बताया है। ALSO READ: बिहार में बाहुबली अनंत सिंह 5वीं बार विधायकी की तैयारी में, भाई की हत्या का बदला लेने के लिए संन्यासी से खौफ के ‘छोटे सरकार’ बनने की पूरी कहानी

 

जनसुराज पार्टी से जुड़े दुलारचंद यादव को पहले लाठियों से पीटा गया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हमला गुरुवार को मोकामा के घोसवरी में उस समय किया गया जब वे जनसुराज पार्टी से चुनाव लड़ रहे पीयूष प्रियदर्शी के साथ प्रचार कर रहे थे।

 

बताया जा रहा है कि जब पीयूष प्रियदर्शी की गाड़ियों का काफिल अनंत सिंह के काफिले के पास गुजरा तो अनंत सिंह के लोगों ने एकाएक हमला कर दिया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

 

कौन थे दुलारचंद यादव : बाढ़ में रहने वाले दुलारचंद यादव का जन्म मोकामा के तारतर गांव में हुआ था। इसी गांव में उनकी हत्या हुई। 90 के दशक में वो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के संपर्क में आए और मोकामा विधानसभा से चुनाव भी लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वे अनंतसिंह के भी करीबी रहे हैं लेकिन इस चुनाव में पीयूष प्रियदर्शी का समर्थन कर रहे थे।

 

गौरतलब है कि मोकामा में 6 नवंबर को पहले चरण में मतदान होना है। यहां जदयू के अनंतसिंह का मुकाबला राजद की वीणा देवी से है। वीणा देवी बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी है। अनंत सिंह और वीणा दोनों भूमिहार जाति से हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में भूमिहार मतदाता ही निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

edited by : Nrapendra Gupta