दरभंगा में गांधी प्रतिमा में तोड़फोड़:छतरी समेत कई हिस्से क्षतिग्रस्त; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी, पुलिस जांच में जुटी

दरभंगा के बड़ा बाजार स्थित गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा के ऊपर लगी छतरी समेत उसके कई हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रतिमा के पास से पाइप बरामद, रॉड से तोड़फोड़ की आशंका स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रतिमा के पास से एक पाइप भी बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि मजबूत लोहे की रॉड अथवा पाइप से प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है। घटना के बाद लोगों ने दोषी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वार्ड पार्षद ने घटना की निंदा की वार्ड पार्षद सोनी पूर्वे ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। जिसने भी यह कृत्य किया है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, जिसके कारण घटना को अंजाम देने वाले की पहचान करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यह सामान्य तोड़फोड़ नहीं लगती, बल्कि मजबूत लोहे की रॉड से जानबूझकर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की आशंका है। ऐसे कृत्य को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी की कड़ी कार्रवाई की मांग कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन ने भी घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पूरे विश्व में सम्मान दिया जाता है। दरभंगा के बड़ा बाजार में उनकी प्रतिमा के साथ इस तरह की घटना बेहद निंदनीय है। जिला प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। डॉ. जमाल हसन ने कहा कि यदि प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सड़क से लेकर जिला प्रशासन तक बड़ा प्रदर्शन करेंगे और इस मुद्दे को लेकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने दरभंगा जिले में स्थापित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग भी की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ ही प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले व्यक्ति की पहचान में जुटी है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Sep 3, 2026 - 18:41
 0