बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:स्कूली छात्राओं से टीचर्स ने की दरिंदगी, गंगा खतरे के निशान से ऊपर, सड़क हादसे में SI की मौत
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बक्सर से है। बक्सर में सरकारी स्कूल के 2 टीचर्स पर स्कूल की छात्राओं से छेड़खानी और रेप का आरोप है। इन पर छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाने, उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने और ऑडियो के जरिए धमकी देने का भी आरोप है। वहीं जमुई के चंद्रदीप थाना में पोस्टेड दरोगा कुंदन कृष्णा पर मुंगेर की महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि कुंदन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और अब वो उससे दूर जा रहा है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. स्कूल की छात्राओं से रेप,2 टीचर्स ने बनाए अश्लील वीडियो बक्सर में सरकारी स्कूल के 2 टीचर्स पर स्कूल की छात्राओं से छेड़खानी और रेप का आरोप है। इन पर छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाने, उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने और ऑडियो के जरिए धमकी देने का भी आरोप है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। मामला डुमरांव के एक सरकारी स्कूल का है। पूरी खबर पढ़ें 2. बिहार में गंगा खतरे के निशान से 2 फीट ऊपर बिहार में मानसून काफी मजबूत स्थिति में है। प्रदेश के कई जिलों में बीते दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी 12 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इधर, बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। पटना में गंगा खतरे के निशान से करीब 2 फीट ऊपर बह रही है। पटना सिटी के भद्रघाट और महावीर घाट की सर्विस लेन पर घुटनों तक गंगा का पानी पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें 3. 'SI ने शादी की, होटल में फिजिकल हुआ' जमुई के चंद्रदीप थाना में पोस्टेड दरोगा कुंदन कृष्णा पर मुंगेर की महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि कुंदन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और अब वो उससे दूर जा रहा है। महिला ने बताया कि फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती कुंदन से हुई थी। अब इस मामले में मुंगेर महिला थाना में केस दर्ज कराया गया। पूरी खबर पढ़ें 4. बेड पर महिला टीचर का खून से लथपथ शव मिला पटना में बुधवार को एक महिला टीचर का शव उनके बेडरूम में खून से लथपथ मिला। वारदात मसौढ़ी थाना क्षेत्र के कैलू बीघा की है। मृतका की पहचान 45 साल की लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। वो पोठही मध्य विद्यालय में शिक्षिका थीं, जो साल 2005 में प्रखंड शिक्षामित्र से शिक्षिका के पद पर बहाल हुई थी। कैलू बीघा में महिला अकेले ही रहती थी। पूरी खबर पढ़ें 5. NEET-2017 पेपर लीक केस में संजीव मुखिया रिमांड पर NEET-2024 पेपर लीक मामले में CBI से क्लीनचिट पा चुके परीक्षा माफिया संजीव मुखिया उर्फ लुटन मुखिया की मुश्किलें एक पुराने मामले में बढ़ गई हैं। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने NEET-2017 के प्रश्नपत्र को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने से पहले हासिल करने की कोशिश से जुड़े करीब 9 साल पुराने मामले में उसे रिमांड पर लिया है। पूरी खबर पढ़ें 6. ड्यूटी से लौट रहे SI को गाड़ी ने उड़ाया, मौत बांका टाउन थाने में तैनात SI सूरज भूषण की बुधवार देर रात करीब 1:30 बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा टाउन थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस के पास हुआ। SI सूरज भूषण ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने साथी सागर कुमार के साथ बाइक से आवास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पोस्ट ऑफिस के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़ें 7. CM सम्राट और नीतीश ने लिया गंगा नदी का जायजा बिहार में बाढ़ के खतरे के बीच CM सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को एक्शन में नजर आए। उन्होंने पटना में गंगा नदी के आसपास बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री सम्राट ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा बढ़ाने और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जरूरी तैयारी को पुख्ता करने के निर्देश दिए। पूरी खबर पढ़ें 8. पटना यूनिवर्सिटी के भवन निर्माण में घोटाले के आरोप पटना यूनिवर्सिटी के निर्माणाधीन G+8 भवन में इस्तेमाल हो रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर छात्र संघ ने सवाल उठाए हैं। छात्र संघ ने भवन निर्माण में कथित अनियमितताओं की शिकायतों को देखते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग की है। भवन के निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही बालू, गिट्टी, ईंट और अन्य निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 9. मर्डर थ्रेट के बीच बरसाने पूजा करने पहुंचे तेजप्रताप लालू यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा है कि उनकी जान को खतरा है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। इस धमकी के बीच वो बुधवार को मधुरा के बरसाना पहुंचे। यहां से वह माताजी गोशाला गए। वहां पर गोमाता की आरती की। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 5 जिलों में कल बारिश की संभावना बिहार के 5 जिले पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज में कल यानी शुक्रवार को बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे। उमस लोगों को परेशान कर सकती है। बाकि जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।