झारखंड सरकार का एक साल, 10 हजार नौजवानों को मिलेगी नौकरी
Jharkhand news in hindi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 28 नवंबर को सरकार गठन की पहली वर्षगांठ के अवसर पर मोराबादी मैदान में आज नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में 10 हजार नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।
Jharkhand news in hindi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 28 नवंबर को सरकार गठन की पहली वर्षगांठ के अवसर पर मोराबादी मैदान में आज नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में 10 हजार नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।
सीएम सोरेन ने पहली वर्षगांठ पर गुरुवार को अपनी सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि हमारे नौजवान साथियों के लिए भी अलग-अलग तरीके से उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हम कार्ययोजना बना कर काम कर रहे हैं और 2050 तक राज्य को खुशहाल झारखंड बनाने की ओर भी बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अबुआ सरकार के 1 साल पूरे होने के अवसर पर लगभग 10 हजार नौजवानों को हम नौकरी देने जा रहे हैं। नौकरी भी मिलेगी, स्वरोजगार भी होगा। हमने पहले भी कहा है हमारी सरकार रांची से नहीं, गांव से चलने वाली सरकार है। अभी सरकार आपके द्वार का कार्यक्रम चल रहा है।
सोरेन ने कहा कि ऐसे काम जिसमें पदाधिकारियों को सीमित दिनों में आपको हक-अधिकार और योजनाओं से जोड़ने का काम करना है उसे वह समय सीमा के अंदर पूरा करें। और पदाधिकारियों को समय के अंदर काम करना भी होगा इसलिए इस बार हमने सेवा का अधिकार सप्ताह नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया है। आने वाले वर्षों में सरकार की आंख, नाक और कान यहां के हर एक घरों में होंगे।
यहां के लोग पदाधिकारियों को नहीं जान पाते हैं। दलालों के जरिए ही काम कराने को कभी-कभी विवश होते हैं। दलालों का दरवाजा बंद करने का काम होगा। इसमें आपका भी सहयोग हमें चाहिए। पूरी कार्यव्यवस्था पर कड़ी नजर रहेगी। जो गलत काम करेगा, सजा का भागीदार होगा।
हमारे नौजवान साथियों के लिए भी अलग-अलग तरीके से उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हम कार्ययोजना बना कर काम कर रहे हैं और 2050 तक राज्य को खुशहाल झारखण्ड बनाने की ओर भी बढ़ रहे हैं।
कल अबुआ सरकार का भी 1 साल पूरा होने वाला है। और कल लगभग 10 हजार नौजवानों को हम नौकरी देने जा रहे हैं। नौकरी… pic.twitter.com/4oBbkzyXw4 — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 27, 2025
यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव : कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में शुक्रवार को विशेष बदलाव किया गया है। सुबह छह बजे से रात दस बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा एसएसपी आवास से मोराबादी टीओपी की ओर जाने वाला मार्ग सामान्य वाहनों के लिए बंद रहेगा।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए रांची कालेज परिसर, डीआइजी ग्राउंड, आर्मी मैदान और टीआरआई मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और आवश्यक होने पर ही मोराबादी की ओर जाएं, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा चाक-चौबंद रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।
edited by : Nrapendra Gupta



