गुरुग्राम में मालगाड़ी के सामने आने से बुजुर्ग की मौत:रेलवे यार्ड के पास दो हिस्सों में मिली डेडबॉडी, पहचान करना भी मुश्किल

गुरुग्राम में रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के सामने आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। ट्रेन उसे कुचलते हुए निकल गई। जिसके कारण बुजुर्ग का शव दो हिस्सों में बंट गया। चेहरे पर भी चोट आई है। जिससे उसकी पहचान भी मुश्किल हो गई है। जीआरपी थाना पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है। जांच अधिकारी नीलम ने बताया कि सूचना मिली थी कि लॉजिस्टिक यार्ड के सामने एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है। सूचना मिलने से टीम मौके पर पहुंची तो शव दो टुकड़ों में था। यार्ड के पास हुआ हादसा यह हादसा किमी नंबर 31/14-15 यार्ड रेलवे स्टेशन पर हुआ है। वह रेलवे ट्रैक नंबर चार पर ट्रेन से कटा है। मृतक का कद 5 फुट 7 इंच और उम्र करीब 65 वर्ष है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवा जा रहा है।

Feb 5, 2026 - 14:20
 0