कैथल में गोदाम से हजारों रुपए की धान चोरी:बाइक पर आए चोर, शिकायत लेकर थाने पहुंचे गोदाम मालिक

कैथल में नई अनाज मंडी स्थित एक धान के गोदाम से चोर हजारों रुपए की धान की बोरियां चोरी करके ले गए। आरोपी रात के समय बाइक पर आए थे। गोदाम के मालिक ने उन्हें देख लिया, लेकिन उसके वहां पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। इस संबंध में गोदाम के मालिक ने शहर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंडी के पास है गोदाम मॉडल टाउन जींद रोड कैथल निवासी विकास ने शहर थाना में दी शिकायत में बताया कि उसकी नई अनाज मंडी कैथल आढ़त की दुकान है। उसने मंडी के पास ही एक गोदाम धान का स्टाक रखने के लिए किराए पर लिया हुआ है। इस गोदाम में उसने बासमती धान की 860 बोरी स्टॉक लगवाई थी। अब वह गोदाम में धान की और बोरियां लगवाने के लिए गया तो देखा कि गोदाम के बाहर लगे लोहे के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। उसके बाद जब उसने अन्दर गोदाम में जाकर देखा तो गोदाम की दीवार में हवा के लिए छोड़ी गई ईंटों वाली खिड़की टूटी हुई थी। इसकी काफी ईंटें अंदर की तरफ गिरी हुई थी। 46 बोरी धान चोरी मिली जब उसने स्टॉक को चैक किया तो उसमे सें 46 बोरी धान चोरी मिली। इसके बाद जब उसने निगरानी शुरू की तो पाया कि रात करीब 03.30 बजे दो लड़के एक मोटरसाईकिल पर आए और धान की बोरी गोदाम से चोरी करके ले गए। जब तक वे उनके पास पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उसकी हजारों रुपए कीमत की धान चोरी कर ली। शहर थाना के जांच अधिकारी रणदीप सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Feb 9, 2026 - 13:03
 0