सोनीपत में पुलिस ने दबोचा इनामी बदमाश:होटल से फोन चोरी, युवक पर चाकू से हमला किया; कई थानों में दर्ज हैं केस
सोनीपत पुलिस आयुक्त ममता सिंह (IPS, ADGP) के सख्त निर्देश और 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत सोनीपत पुलिस की क्राइम यूनिट गन्नौर ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने ₹5,000 के इनामी और अति-वांछित बदमाश दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने न केवल होटल से मोबाइल चोरी किया, बल्कि फोन वापस मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला भी किया था। मोबाइल चोरी के बाद खूनी खेल पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटना 8 दिसंबर 2025 की है। गन्नौर स्थित 'पूर्णिमा होटल' की रिसेप्शनिस्ट का मोबाइल फोन चोरी हो गया था। प्रवीन ने जब उस नंबर पर कॉल किया, तो आरोपी दीपक ने फोन उठाकर उसे नई अनाज मंडी के पास मिलने बुलाया। जैसे ही प्रवीन वहां पहुँचा, आरोपी दीपक और उसके साथी आशु ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। प्रवीन के दोनों कंधों, हथेली और टांग पर चाकू से वार किए गए और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। इस संबंध में थाना गन्नौर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इनामी बदमाश का ‘क्राइम रिकॉर्ड’ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में दीपक निवासी कुमासपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजरर रुपए का इनाम रखा था। पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि दीपक कोई कोई मामूली अपराधी नहीं है। उस पर पहले से ही हत्या के प्रयास और लूट की योजना बनाने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।



