करनाल में ताला तोड़कर घर में घुसे बदमाश:तोड़फोड़ कर सामान गली में फेंका, मकान मालिक बोला- धार्मिक चिन्हों का अपमान किया
करनाल के कुंजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सलारपुरा में एक घर में घुसकर तोड़फोड़ और धार्मिक सामान के अपमान का मामला सामने आया है। घटना 19 मई की शाम करीब 4 बजे की है, जब कुछ लोग ताला तोड़कर जबरन मकान में घुस गए और घर का सामान बाहर गली में फेंक दिया। आरोप है कि, इस दौरान धार्मिक चिन्हों को भी नालियों में फेंका गया, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं। मामले की शिकायत पुलिस को की गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ताला तोड़कर घर में घुसे आरोपी सलारपुरा निवासी सुच्चा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 मई को शाम करीब 4 बजे सुमित कुमार उर्फ छांगा, ईश्वर सिंह, सुरेंद्र, जसविंद्र, अंकित और अभिषेक अपने अन्य साथियों के साथ उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और जबरदस्ती पूरे घर का सामान उठाकर बाहर गली में फेंक दिया। धार्मिक सामान को नालियों में फेंकने का आरोप शिकायतकर्ता के अनुसार, घर में रखे सिख धर्म के पवित्र कक्कार, जैसे कृपाण, कड़े और कंघे सहित अन्य धार्मिक सामान और चिन्हों को भी बाहर फेंक दिया गया। आरोप है कि इन सामानों को नालियों में डाल दिया गया, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। 4 लाख रुपए के नुकसान का दावा पीड़ित ने बताया कि इस घटना में उसके करीब 4 लाख रुपए के सामान का नुकसान हुआ है। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मुकदमा दर्ज, जांच शुरू थाना कुंजपुरा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुमित कुमार (छांगा), ईश्वर सिंह, सुरेंद्र, जसविंद्र, अंकित और अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।