मटके लेकर घुस जाओ SDM ऑफिस, ऊपर हमारी ही सरकार:रोहतक में रामचंद्र जांगड़ा बोले, मिट्टी पर एमएसपी की संसद में रखी थी मांग

रोहतक के ब्लॉक महम में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कुम्हार समाज को लेकर कहा कि संसद में मिट्टी पर एमएसपी जारी करने की बात रखी थी। उस समय कुम्हार समाज के लोगों से कहा कि मटके लेकर एसडीएम ऑफिस में घुस जाओ, आवाज उठाओ, ऊपर हमारी ही सरकार है। पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि 1975 से अगर कोई कुम्हार समाज की लड़ाई लड़ रहा है तो वह रामचंद्र जांगड़ा है। संसद में भी कुम्हार समाज का नाम लेने वाला पहला इंसान रामचंद्र जांगड़ा रहा। संसद में कहा था कि मिट्टी से पैदा हुए और मिट्टी में मिल जाना है। इसलिए फसलों से पहले मिट्टी पर एमएसपी जारी होनी चाहिए। कुम्हार समाज को प्रदर्शन के लिए कहा, बात नहीं मानी पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि संसद में आवाज उठाने के बाद देशभर से कुम्हार समाज के संगठनों के फोन आए। उनसे एक ही बात कही कि मंडल स्तर पर प्रदर्शन करो। रेहड़ी पर मटके लेकर एसडीएम आफिस में घुस जाओ, ऊपर हमारी सरकार है। नीचे से आवाज उठाओगे तो ही संसद में सुना जाएगा, किसी ने मेरी बात नहीं मानी। कुम्हार समाज एक मटके पर खा रहा 2 हजार का नुकसान पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि कुम्हार को हर मटके पर दो हजार का नुकसान हो रहा है, इसलिए हर मटके पर एमएसपी मिलनी चाहिए। मैं भाजपा सरकार में रहते हुए भी समाज के लोगों से प्रदर्शन करने की बात कह रहा था, लेकिन किसी ने गोर नहीं किया। 2014 से पहले कुम्हार समाज की नहीं सुनी गई आवाज पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि 2014 से पहले भी कुम्हार समाज के MLA, MP व मंत्री रहे, लेकिन ऊपर की लीडरशिप ने समाज का दर्द नहीं समझा, जिसके कारण विधायक व सांसद भी कुछ नहीं कर सके। उनकी आवाज को दबा दिया गया, लेकिन 2014 के बाद सरकार ने कुम्हार समाज के लोगों की आवाज सुनी।

Jul 27, 2026 - 08:11
 0