सीतामढ़ी में इंटर स्टूडेंट की रोड एक्सीडेंट में मौत:मधुबन मस्जिद के पास तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
सीतामढ़ी जिले में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। छात्र को एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जिसके चलते मधुबन मस्जिद के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक की पहचान अतरी निवासी विजय चंद्र जहाँ के पुत्र मोहित कुमार उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। बिट्टू इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए घर से निकला था। सीतामढ़ी जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन मस्जिद के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने मधुबन मस्जिद के पास सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुनौरा थाना और सीतामढ़ी टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम खुलवाया। पुलिस ने मृतक के शव को एम्बुलेंस से सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है। पिकअप वाहन की पहचान और उसके चालक की तलाश जारी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पिकअप वाहन की पहचान और उसके चालक की तलाश जारी है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है। इंटर की परीक्षा देने जा रहे छात्र की असमय मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
Feb 9, 2026 - 13:03
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.