सीकर में धूप के साथ बादलों की आवाजाही,उमस बढ़ी:4 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट,तेज हवाएं भी चलेगी

सीकर में बीती रात कई इलाकों में बारिश होने के बाद आज सुबह बादलों की आवाजाही के बीच धूप निकलने से उमस बढ़ चुकी है। सीकर में 4 जुलाई तक बारिश का अनुमान है। हालांकि ज्यादातर समय बादलों की आवाजाही रहने से उमस भी रहेगी। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को भी सीकर में पूरे दिन उमस रही। रात को सीकर,रामगढ़ शेखावाटी सहित आसपास के क्षेत्र में बारिश हुई थी। मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिलहाल शेखावाटी एरिया में अगले 3 से 4 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन यहां कुछ ही स्थानों पर सामान्य दर्जे की बारिश होगी। इसके साथ ही यहां बादलों की आवाजाही रहने से उमस रहेगी। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक सीकर में 4 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। फिलहाल 1 सप्ताह तक सीकर सहित प्रदेशभर में मानसून ज्यादा सक्रिय रहेगा। सीकर में सुबह तक बारिश(mm)

Jul 2, 2025 - 14:04
 0