नागौर में नारद ऋषि की जयंती मनाई:25 पत्रकारों का सम्मान, वक्ता बोले- आगे बढ़ने के लिए दुनिया ने भारतीयता को अपनाया

विश्व संवाद केंद्र की ओर से नारद जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के 25 से अधिक फोटोग्राफर व रिपोर्टर को समानित किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधपुर के सह प्रांत प्रचार प्रमुख मनमोहन पुरोहित ने कहा कि भारतीयता के संरक्षण के लिए पत्रकार भी कार्य करें। भारत में प्रथम समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ 1840 में प्रारंभ हुआ, जिसके प्रथम संस्करण में देवर्षि नारद का चित्र छपा। हिंदुस्तान समाचार नाम से प्रथम न्यूज एजेंसी बनी, जिसमें पत्रकारों से नारद जैसा आदर्श सामने रखने का आग्रह किया गया। 2017 से विश्व संवाद केंद्र की ओर से पत्रकारों का समान करना प्रारंभ किया गया। मुख्य वक्ता पुरोहित ने कहा कि मैकाले ने अंग्रेजी शिक्षण प्रारंभ किया, जिससे भारतीयों को क्लर्क बनाया जाने लगा। उन्होंने कहा कि भारतीय शासक जब शक्ति संपन्न होते हैं तो वे तानाशाह नहीं बनते हैं, बल्कि विश्व के कल्याण की बात करते हैं। पत्रकार भी नारद मुनि की तरह निरंतर विचरण करते रहते हैं। एक जगह पर नहीं बैठते हैं। निरन्तर क्रियाशीलता पत्रकारों की पहचान है। पत्रकारों को भारतीयता के संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिए। इससे पहले अतिथि डॉ. के.के. शर्मा, जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष रमेश जैन व पत्रकार श्याम माथुर आदि ने देवर्षि नारद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभाग प्रचार प्रमुख अजय शर्मा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। शरद कुमार जोशी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में हनुमान इनाणियां, रामेश्वर सारस्वत, कुलदीप पारीक, प्रह्लाद भाटी, कमल सोनी, सत्यपाल सांदु, मेघराज राव, गौरव भाटी, जितेंद्र सोनी, प्रह्लाद सिंह झोरड़ा, शिवजीत टाक सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

May 16, 2025 - 11:57
 0