सिवान में बुजुर्ग को स्कॉर्पियो ने कुचला:शौच के लिए निकला था, कोहरे में हादसा कर ड्राइवर भागा, आक्रोश के बाद सड़क जाम
सीवान के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भादा खुर्द गांव के समीप सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब बुजुर्ग शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। घना कोहरा होने के कारण दृश्यता कम थी, इसी दौरान एक अनियंत्रित अज्ञात स्कॉर्पियो वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी
मृतक की पहचान भादा खुर्द निवासी स्वर्गीय राज कुमार गिरी के 60 वर्षीय पुत्र महेश गिरी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता प्रतिदिन की तरह सुबह शौच के लिए जा रहे थे। कोहरा काफी घना था, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनके पिता सड़क किनारे गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए
हादसे के बाद कुछ देर तक बुजुर्ग सड़क किनारे पड़े रहे। बाद में राहगीरों ने उन्हें देखा और इसकी सूचना परिजनों एवं पुलिस को दी। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने भादा खुर्द के पास सड़क को जाम कर दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि फरार वाहन की जल्द पहचान की जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। सड़क जाम के कारण कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया
हंगामे की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और सड़क जाम समाप्त कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया गया। इस संबंध में मुफ्फसिल थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हुई है। मृतक के बेटे के आवेदन के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
Feb 2, 2026 - 16:06
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.