राजस्थान-MP में ओले गिरे, यूपी के 30 जिलों में कोहरा:हिमाचल के मनाली में बर्फबारी; अगले 5 दिन में 3 वेस्टर्न डिस्टरबेंस मौसम बदलेंगे
उत्तर भारत का मौसम फिर बदल गया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में रविवार शाम से देर रात तक बर्फबारी और बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक लगातार दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से 3 फरवरी तक हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होगी। मैदान राज्यों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। सोमवार सुबह 7 बजे तक आगरा, सरसवा, बरेली, हिंडन और बठिंडा में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो रही। IMD ने यूपी, दिल्ली और आंध्र प्रदेश के समुद्र किनारे बसे जिलों में अगले 3 घंटे घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 5 से 7 फरवरी के दौरान तीसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालयी राज्यों में फिर से मौसम बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टरबेंस भूमध्यसागर से आने वाली हवाओं का सिस्टम है, जो सर्दियों के दौरान उत्तर भारत में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी कराता है। सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में पारा माइनस 8.0, लद्दाख के द्रास में माइनस 15.1 और हिमाचल के काल्पा में माइनस 3.8 डिग्री रहा। पहले देखिए मौसम की सैटेलाइट इमेज… देशभर से मौसम की तस्वीरें… अन्य राज्यों में मौसम का हाल… अगले 2 दिन के मौसम राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: 12 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, सीकर-टोंक में घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम कई जिलों में सोमवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। सीकर शहर और पलसाना (सीकर) में विजिबिलिटी 50 मीटर और टोंक में 30 मीटर से भी कम रही। सोमवार को 12 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: रोहतांग-भरमौर में बर्फबारी, 6 इंच तक बर्फ गिरी, तापमान में गिरावट, मैदानी इलाकों में कोहरा प्रदेश की ऊंची चोटियों पर रविवार रात बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हुई। लाहौल स्पीति के रोहतांग व भरमौर में 6 इंच और कल्पा में 2.5 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ। शिमला के कुफरी, नारकंडा व खड़ापत्थर और किन्नौर जिला में भी हल्की बर्फबारी हुई। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: 27 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट, 30 शहरों में कोहरा, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन प्रदेश में मौसम फिर बिगड़ गया है। आज 27 जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट है। 16 जिलों में आंधी भी चल सकती है। इस बीच गाजियाबाद, आगरा, मेरठ समेत 30 जिलों में कोहरा छाया है। कई जगह विजिबिलिटी शून्य तक सिमट गई। बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ गई है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: 3 दिन बारिश, आज 25 जिलों में अलर्ट, सीहोर-मुरैना में घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर सोमवार को ग्वालियर, रीवा-सागर समेत 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, सुबह कोहरे का असर भी देखा गया। मुरैना में आज सुबह से कोहरा छाया हुआ है। इसके चलते विजिबिलिटी करीब 50 मीटर है। सर्द हवाओं के चलते सर्दी भी बढ़ गई है। पढ़ें पूरी खबर…