कोल्हुआ में शिव शक्ति महायज्ञ शुरू:जमुई में 1100 कन्याओं-महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, सांस्कृतिक उत्सव का बना केंद्र

जमुई के गिद्धौर प्रखंड स्थित कोल्हुआ गांव में श्री श्री 108 शिव शक्ति महायज्ञ सह शिव सपरिवार प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का भव्य शुभारंभ हुआ। नौ दिवसीय यह आयोजन 18 से 26 अप्रैल तक चलेगा। इसकी शुरुआत 1100 कुंवारी कन्याओं और ग्रामीण महिलाओं की कलश शोभायात्रा के साथ हुई। महुली मोड़ से निकली यह कलश यात्रा गिद्धौर बाजार के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरी। ढोल-नगाड़ों और भजनों के साथ निकली इस यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ की शुरुआत परम पूज्य जयदेव जी महाराज के सानिध्य में और विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ की विधिवत शुरुआत हुई। वृंदावन से सुप्रसिद्ध कथा वाचिका किशोरी गौरी प्रिया जी श्रीमद्भागवत और शिव महापुराण की कथा सुनाएंगी। वाराणसी से आए यज्ञाचार्य अजय पाण्डेय अपनी टीम के साथ वैदिक विधि से हवन और अनुष्ठान संपन्न करा रहे हैं। सांस्कृतिक उत्सव का बना केंद्र यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक उत्सव का भी केंद्र बन गया है। इसमें रामलीला, भजन-कीर्तन, तारामाची, ब्रेक डांस, नाव झूला और एक भव्य मीना बाजार जैसे आकर्षण शामिल हैं। कोल्हुआ सहित पूरे गिद्धौर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है। हजारों श्रद्धालु इस महायज्ञ में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। सनातन धर्म महासभा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य जयदेव जी महाराज, सकलदेव यादव और ललन पाण्डेय इस आयोजन का मार्गदर्शन कर रहे हैं। यज्ञ समिति के अध्यक्ष ललन सिंह, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार साव, सचिव नरेश सिंह और उपाध्यक्ष संजय साव सहित अन्य सदस्य इसे सफल बनाने में जुटे हैं।

Apr 18, 2026 - 15:16
 0