सिरसा में दो बाइक चोर गिरफ्तार:कर्मचारी ने फैक्ट्री के बाहर खड़ी की, ड्यूटी से लौटने पर गायब मिली, एक बठिंडा का रहने वाला
सिरसा में डबवाली पुलिस ने 15 महीने पुरानी बाइक चोरी का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपी फैक्ट्री कर्मचारी की बाइक लेकर फरार हो गए थे। सीआईए डबवाली की टीम ने सिरसा के खतरावां के रहने वाले सुरेंद्र उर्फ बिट्टू और बठिंडा के लालेआना के रहने वाले बूटा सिंह को गिरफ्तार किया है। यह मामला 7 फरवरी 2024 का है। शिकायतकर्ता जसप्रीत सिंह नीलांवाली, पन्नीवाला रुलदू की एक फैक्ट्री में हेल्पर है। ड्यूटी से लौटने पर बाइक गायब मिली उसने दोपहर 2 बजे अपनी बजाज सीटी-100 बाइक फैक्ट्री के गेट पर खड़ी की थी। रात 9 बजे ड्यूटी से लौटने पर बाइक गायब मिली। इस पर थाना सदर में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अब दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर अन्य चोरी की वारदातों की जानकारी जुटाई जाएगी।
