सहयोग शिविर जनता-प्रशासन के बीच भरोसे का सेतु-मंत्री:कटिहार में समस्याओं का त्वरित समाधान, 3002 में से 2995 मामले निपटाए

कटिहार में बिहार सरकार के निर्देश पर आयोजित "सहयोग शिविर" आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान में सफल रहा है। प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने इसे जनता और प्रशासन के बीच भरोसे का मजबूत सेतु बताया है। इन शिविरों में अब तक 3002 में से 2995 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला एवं संस्कृति मंत्री सह कटिहार प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित इन विशेष शिविरों का उद्घाटन किया। उन्होंने कटिहार प्रखंड के भवाड़ा, कोढ़ा प्रखंड के बहरहाल तथा फलका प्रखंड के भंगहा पंचायत स्थित बेसिक स्कूल में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। लोगों से संवाद कर समस्याएं सुनीं इस दौरान उन्होंने सीधे आम लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। मंत्री डॉ. चंद्रवंशी ने कहा कि "सहयोग शिविर" सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने यह भी बताया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने लाभुकों के बीच विभिन्न प्रमाण पत्रों का वितरण करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा भी दिलाया। 3002 आवेदन में से 2995 मामलों का निष्पादन इस अवसर पर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि जिले में एक माह के दौरान कुल 3002 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 2995 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है। शेष आवेदनों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं तथा सभी मामलों को एसएसएस पोर्टल पर अद्यतन किया जा रहा है। शिविरों में राजस्व, पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, विभिन्न प्रमाण पत्र, महिला सुरक्षा, पुलिस मामलों एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

May 20, 2026 - 12:32
 0