रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे का वीरपुर में निरीक्षण:भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए
रक्सौल-हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत बुधवार को वीरपुर प्रखंड क्षेत्र में प्रशासनिक टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्रस्तावित मार्ग और भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रक्रियाओं का जायजा लिया गया। टीम ने नौला, वीरपुर, पकड़ी रसलपुर और सरौंजा सहित विभिन्न चिन्हित मौजों का दौरा किया। अधिकारियों ने भूमि की वर्तमान स्थिति, कुल रकबा और संभावित प्रभावित क्षेत्रों का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारू और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया। इस निरीक्षण टीम में एडीएम, डीडीसी, डीसीएलआर और जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे।
May 6, 2026 - 22:33
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.