शेखपुरा में नदी किनारे शराब बेचते कारोबारी गिरफ्तार:शराबी भी पकड़ा गया, बोरे में बड़ी खेप बरामद, आरोपी जेल भेजा गया

शेखपुरा जिले के कोरमा थाना पुलिस ने सुजावलपुर गांव के पास एक नदी के तटबंध पर छापेमारी कर एक शराब कारोबारी और एक शराबी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस दल ने मौके से एक बोरे में बंद बड़ी मात्रा में शराब भी बरामद की है। इस छापेमारी का नेतृत्व कोरमा थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर मुरारी कुमार ने किया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान सुजावलपुर गांव निवासी माटो राम के पुत्र आल्हा राम के रूप में हुई है। वहीं, घटनास्थल से नशे की हालत में पकड़े गए शराबी की पहचान उसी गांव के साधु शरण राम के पुत्र पंकज कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है। नदी के पास शराब बेच रहा था पुलिस ने गिरफ्तार कारोबारी और शराबी को थाने लाने के बाद एक प्राथमिकी दर्ज की। कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि पकड़े जाने के डर से कारोबारी आल्हा राम गांव से पूरब दिशा में स्थित नदी के पास शराबियों के बीच शराब बेच रहा था। पुलिस टीम को देखकर शराब बिक्री के अड्डे से सभी लोग भागने लगे। पहले भी शराब के नशे में गिरफ्तार हो चुका मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया, जिनके पास से शराब की खेप बरामद हुई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है, जबकि शराबी युवक को कोर्ट ने जुर्माना राशि वसूल करने के बाद रिहा कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार कारोबारी पहले भी शराब के नशे में गिरफ्तार हो चुका है।

Feb 5, 2026 - 14:20
 0