लगभग 35 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम बरामद व गिरफ्तार एक नफर अभियुक्त*

लगभग 35 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम बरामद व गिरफ्तार एक नफर अभियुक्त*

Jul 15, 2026 - 11:36
 0
लगभग 35 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम बरामद व गिरफ्तार एक नफर अभियुक्त*

*लगभग 35 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम बरामद व गिरफ्तार एक नफर अभियुक्त*  

           श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद उधम सिंह नगर श्री अजय गणपति द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व विक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के आदेश के अनुपालन में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर श्री उत्तम सिंह नेगी, क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय श्री भूपेन्द्र सिंह धौनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्री रवि कुमार व वरिष्ठ उप निरीक्षक श्री अनुराग सिंह, कोतवाली किच्छा के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ व अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 14.07.2026 को निक्कू पुत्र हरनाम सिंह, उम्र 35 वर्ष निवासी टिब्बा लालपुर, कोतवाली किच्छा, जिला उधम सिंह नगर को एक सफेद जरकिन में 35 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा बरामदगी के आधार पर थाना किच्छा में गिरफ्तार अभियुक्त निक्कू के विरुद्ध धारा 60, एक्साइज एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। 

*बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली टीम -*

(1) उ0नि0 बसंत प्रसाद                                         

(2) का0 575 त्रिलोक सिंह (3) का0 534 राकेश कांडपाल

          -