कोतवाली किच्छा पुलिस ने प्रतिषिद्ध नशीले इंजेक्शन्स Diazepam के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा कारागार*
कोतवाली किच्छा पुलिस ने प्रतिषिद्ध नशीले इंजेक्शन्स Diazepam के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा कारागार*
*कोतवाली किच्छा पुलिस ने प्रतिषिद्ध नशीले इंजेक्शन्स Diazepam के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा कारागार*
*"नशामुक्त उत्तराखण्ड"* के संकल्प को साकार करते हुए श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद उधमसिंहनगर *श्री अजय गणपति* द्वारा जनपद में नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार, विक्रय, परिवहन, भंडारण आदि पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध संचालित अभियान *ऑपरेशन प्रहार* के अंतर्गत श्रीमान् पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर *श्री उत्तम सिंह नेगी* व क्षेत्राधिकारी सितारगंज *श्री भूपेन्द्र सिंह धौनी* के पर्यवेक्षण तथा एसएचओ श्री रवि कुमार व एसएसआई श्री अनुराग सिंह के नेतृत्व में कोतवाली किच्छा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दिनांक 14.07.2026 को दो व्यक्तियों 1. शिवकुमार पुत्र रामजीवन निवासी पुरानी गल्ला मंडी किच्छा एवं 2. सूरज पुत्र रामदास निवासी पंजाबी मोहल्ला, वार्ड नंबर 16, किच्छा, थाना किच्छा, जिला ऊधमसिंहनगर को क्रमशः *11 प्रतिबंधित इंजेक्शन डायजेपाम व 10 प्रतिबंधित इंजेक्शन डायजेपाम के साथ* रॅंगे हाथ गिरफ्तार किया गया जिनके विरुद्ध कोतवाली किच्छा में धारा 8/22 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराकर आज दिनांक 15.07.2026 को माननीय न्यायालय प्रस्तुत कर कारागार भेजा गया।
*किच्छा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सतर्क दृष्टि रखते हुए नशा तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्राण-पण से सतत् कार्यवाही करने के संकल्प के साथ नशामुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने का यत्न निरंतर प्रचलित रहेगा।*
*अभियुक्त विवरण*-
1. शिवकुमार पुत्र रामजीवन निवासी पुरानी गल्ला मंडी किच्छा, थाना कोतवाली किच्छा, जिला ऊधमसिंहनगर।
2. सूरज पुत्र रामदास निवासी पंजाबी मोहल्ला, वार्ड नंबर 16, किच्छा, थाना कोतवाली किच्छा, जिला ऊधमसिंहनगर।
*बरामदगी विवरण*-
* अभियुक्त शिवकुमार के कब्जे से *11 प्रतिबंधित इंजेक्शन डायजेपाम*।
* अभियुक्त सूरज के कब्जे से *10 प्रतिबंधित इंजेक्शन डायजेपाम*।
*बरामदगी स्थल* -
* बेदी मोहल्ले, रेलवे पटरी के पास, किच्छा, ऊधमसिंहनगर।



