लखनऊ BBAU यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन:सोनम वांगचुक को जंतर मंतर से हटाए जाने पर नाराजगी जताई, छात्रों ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा

लखनऊ में शनिवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय पर विरोध प्रदर्शन। दिल्ली जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को समर्थन दिया। SFI द्वारा किए गए प्रदर्शन में सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए छात्रों ने नाराजगी जताई। प्रदर्शन कर रहे हैं छात्रों ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल लिया जाए । साथ ही सोनम को उनके हिसाब से अनशन करने की छूट मिले। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में सेंट्रल लाइब्रेरी के सामने एसएफआई के छात्र जमा हुए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। हाथों में पोस्टर लेकर आए छात्रों ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्य है कि सोनम वांगचुक जैसे देश प्रेमी व्यक्ति के साथ अभद्रता हुई। जिस प्रकार से दिल्ली पुलिस उन्हें सफेद चादर में जबरदस्ती ले गई यह शर्मनाक है। पुलिस को जो कार्रवाई पेपर लीक करने वालों के खिलाफ करना चाहिए वह नहीं कर रही। बल्कि संविधान की रक्षा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। प्रदर्शन कर रहे शुभम ने कहा कि यह जंतर मंतर का 2.0 प्रदर्शन है। शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाने और दोषियों पर कार्रवाई के लिए हम लोग लड़ाई लड़ रहे हैं। पूरे भारत में आज छात्रों की स्थिति बेहद खराब है। पेपर लीक की खबर सुनकर छात्र के साथ उनके माता-पिता भी टूट जाते हैं। एक किसान पिता अपनी फसल बेचकर गांव से शहर भेजता है पढ़ने के लिए। ऐसे किसान और मजदूर परिवार का दर्द सरकार नहीं समझ सकती। हम सभी लोग दिल्ली जंतर मंतर पर हो रहे धरने को पूरा समर्थन देते हैं और सोनम वांगचुक के साथ खड़े हैं।

Jul 18, 2026 - 22:38
 0