वाराणसी में सपा कार्यकर्ता ने किया अर्धनग्न विरोध:सिगरा थाने पहुंचकर SHO को दिया ज्ञापन,बोले- किसानों को 15 दिन के अंदर पर्याप्त मात्रा में मिले खाद

वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसानों को खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर रविवार की दोपहर 1 बजे अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ता हरीश मिश्रा ने अर्धनग्न होकर अपनी नाराजगी जताई और सिगरा थाने पहुंचकर अधिकारियों को संबोधित एक प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रदर्शन का उद्देश्य किसानों को डीएपी, यूरिया और पोटाश जैसी आवश्यक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा खाद की कथित कालाबाजारी और तस्करी पर रोक लगाने की मांग उठाना था। किसानों को समय पर मिले खाद- हरीश प्रदर्शन के दौरान हरीश मिश्रा ने कहा कि वह किसान हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सिगरा स्थित संबंधित अधिकारी के समक्ष आवेदन देने पहुंचे हैं। उनके साथ सपा कार्यकर्ता संदीप यादव और अनिल यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को समय पर डीएपी, यूरिया और पोटाश उपलब्ध नहीं हो रही है। उनका कहना था कि कई सहकारी समितियों पर ताले लटके हैं, जिससे किसानों को खाद नहीं मिल पा रही और धान की बुवाई प्रभावित हो रही है। हरीश मिश्रा ने आरोप लगाया कि खाद की कथित दलाली और तस्करी के कारण किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय पर उर्वरक उपलब्ध नहीं कराए गए तो खेती-किसानी पर गंभीर असर पड़ेगा और किसानों के सामने आर्थिक संकट और गहरा जाएगा। उन्होंने कहा कि देश का किसान पहले से ही कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा है और अब खाद की कमी ने उसकी परेशानी और बढ़ा दी है। 15 दिनों के भीतर उपलब्ध हो खाद- हरीश प्रशासन से मांग की कि डीएपी, यूरिया और पोटाश की कथित तस्करी एवं कालाबाजारी में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना था कि यदि किसी विभागीय अधिकारी या बाहरी बिचौलिए की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी सहकारी समितियों पर अगले 15 दिनों के भीतर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Jul 12, 2026 - 13:37
 0