राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार, एक्स पर लिखा— नई सरकार को रहेगा मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन

Nitish Kumar : बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि राज्यसभा का सदस्य बनने जा रहा हूं। बिहार की नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग और समर्थन।

Mar 5, 2026 - 12:53
 0
राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार, एक्स पर लिखा— नई सरकार को रहेगा मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन

Nitish Kumar Nitish Kumar : बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि राज्यसभा का सदस्य बनने जा रहा हूं। बिहार की नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग और समर्थन रहेगा। ALSO READ: क्या राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार? बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज  

 

नीतीश ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ।

 

नीतीश ने कहा कि मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।

गौरतलब है कि गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार आ रहे हैं। वे नीतीश कुमार और भाजपा अध्‍यक्ष नितिन नवीन के नामांकन के समय उनके साथ मौजूद रहेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि राज्य का अगला सीएम भाजपा से होगा।

edited by : Nrapendra Gupta