उज्‍जैन महाकालेश्वर के भक्तों के लिए खास खबर, अब ऑनलाइन होगी संध्या और शयन आरती की बुकिंग

Shri Mahakaleshwar Temple : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुलभ, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया का विस्तार करते हुए समिति ने ...

Feb 19, 2026 - 18:50
 0
उज्‍जैन महाकालेश्वर के भक्तों के लिए खास खबर, अब ऑनलाइन होगी संध्या और शयन आरती की बुकिंग

Shri Mahakaleshwar Temple Ujjain

Shri Mahakaleshwar Temple : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुलभ, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया का विस्तार करते हुए समिति ने बाबा महाकाल की 'संध्या आरती' और 'शयन आरती' की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। अब देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आरती में अपना स्थान सुनिश्चित कर सकेंगे। श्रद्धालु श्री महाकालेश्वर मंदिर की अधिकृत वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/ के माध्यम से ही बुकिंग कर सकते हैं।

संध्या आरती की बुकिंग दोपहर 12 बजे से

संध्या आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी। संध्या आरती के लिए शाम 6 बजे तक प्रवेश करना अनिवार्य होगा। 

ALSO READ: महाकाल मंदिर में गैर हिन्दुओं की नो इंट्री, चारधाम की तर्ज पर उठी बैन की मांग

शयन आरती की बुकिंग शाम 4 बजे से

शयन आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन शाम 4 बजे से की जा सकेगी। शयन आरती के लिए रात 10 बजे तक ही प्रवेश मिल सकेगा।

ALSO READ: अद्भुत होगा सिंहस्थ 2028, बोले CM डॉ. मोहन यादव, उज्जैन आने वाले श्रद्धालु सिर्फ मेहमान नहीं, महाकाल के अतिथि हैं, उनके सत्कार में संवेदना भी हो

आरती के दौरान जारी रहेंगे चलित दर्शन

मंदिर प्रबंधन ने यह स्पष्ट किया है कि दोनों आरतियों के निर्धारित समय के दौरान 'चलित दर्शन' की व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रहेगी। इससे वे श्रद्धालु जो आरती की बुकिंग नहीं कर पाए हैं, वे भी कतार में चलते हुए सुगमता से बाबा महाकाल के दर्शन लाभ प्राप्त कर सकेंगे। 

प्रति श्रद्धालु 250 रुपए रहेगा शुल्क

दोनों ही आरतियों के लिए प्रति श्रद्धालु 250 रुपए का शुल्क (शीघ्र दर्शन के समान) निर्धारित किया गया है। बुकिंग की यह प्रक्रिया पूर्णतः 'पहले आओ, पहले पाओ' (First come, first serve) के आधार पर संचालित होगी आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश द्वार क्रमांक 1 से ही प्रवेश दिया जाएगा।

ALSO READ: उज्जैन में 5 दिवसीय 'श्री महाकाल महोत्सव' का CM डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ मंदिर समिति के अनुसार, इस डिजिटल पहल का मुख्य उद्देश्य व्यवस्थाओं को अधिक पारदर्शी और श्रद्धालु-अनुकूल बनाना है, ताकि उज्जैन पहुंचने वाले हर भक्त को एक सुखद और दिव्य अनुभव प्राप्त हो सके।
Edited By : Chetan Gour