भिवानी में बेटियों के लिए लगा मेगा रोजगार मेला:650 से अधिक छात्राएं हुई शामिल, बोली- इंटरव्यू अच्छा हुआ, पढ़ाई के साथ नौकरी को मिल मंच

भिवानी के आदर्श महिला महाविद्यालय में मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 22 कंपनियों ने बेटियों को रोजगार के लिए साक्षात्कार लिया और रोजगार दिया। रोजगार मेले में चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय से जुड़े हुए विभिन्न कॉलेजों की 650 बेटियों ने हिस्सा लिया। यह मेला अनोखा इसीलिए भी रहा कि इस मेले में बेटियों को निजी क्षेत्र में नौकरियां देने का अवसर प्रदान किया। साक्षात्कार से दो दिन पहले जिन बेटियों ने पंजीकरण कराया था, उन्हें बकायदा साक्षात्कार व स्किल संबंधी प्रशिक्षण भी दिया, ताकि बेटियां आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें। आदर्श महाविद्यालय प्राचार्या डा. अल्का मित्तल व मेगा रोजगार मेले की कोर्डिनेटर गायित्री आर्य ने बताया कि मेगा रोजगार मेले में कंप्यूटर, डिजिटल मार्केटिंग, सेल्स, बैंकिंग, फॉर्मा, एआई, वस्त्र उद्योग, ऑटो मोबाइल से जुड़ी 22 कंपनियों ने भाग लिया। इसके लिए 650 के लगभग बेटियों ने अपने साक्षात्कार दिए। चुने गए प्रतिभागियों को 15 हजार से 40 हजार रुपए तक के जॉब ऑफर किए। चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न कॉलेजों में पढ़ रही छात्राओं के अलावा यहां से पासआउट हो चुकी रोजगार मेले में अपने साक्षात्कार दिए। 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भी लगाया इस मेगा रोजगार मेले से पहले दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भी लगाया गया। जिसमें बेटियों को साक्षात्कार देते समय ध्यान रखे जाने वाले बिंदुओं बारे प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही निजी कंपनियों के वर्क कल्चर को भी इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से समझाया गया। रोजगार मेले का उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही निजी कंपनियों में नौकरी को लेकर उनका रूझान बढ़ाना था। इसके साथ ही जो पैरेंटस बेटियों को शहर से बाहर या निजी कंपनियों में नौकरी के लिए भेजने में हैजीटेट करते है, उनके लिए भी विशेष काउंसलिंग सैशन चलाया गया। छात्राओं ने अनुभव किए सांझा रोजगार मेले में इंटरव्यू के बाद छात्राओं ने कहा कि उन्होंने अपनी योग्यता के अनुरूप पंजीकरण उपरांत निजी कंपनियों को अपना साक्षात्कार दिया। उनका इंटरव्यू अच्छा हुआ है। छात्राओं ने बताया कि इस प्रकार के मेगा रोजगार मेले के आयोजन से उन्हें निजी क्षेत्र में नौकरियों के लिए बेहतर मंच मिला है। इस प्रकार के मेगा रोजगार मेले भविष्य में भी लगाए जाते रहने चाहिए।

Apr 18, 2026 - 15:16
 0