LIVE: राज्यसभा चुनाव : अमित शाह की उपस्थिति में नामांकन भरेंगे नीतीश कुमार
Latest News Today Live Updates in Hindi : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को बड़ा एलान करते हुए कहा कि वे राज्यसभा जा रहे हैं। नीतीश गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में नामांकन दाखिल करेंगे। पल पल की जानकारी...
Latest News Today Live Updates in Hindi : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को बड़ा एलान करते हुए कहा कि वे राज्यसभा जा रहे हैं। नीतीश गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में नामांकन दाखिल करेंगे। पल पल की जानकारी...
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि राज्यसभा का सदस्य बनने जा रहा हूं। बिहार की नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग और समर्थन।
नीतीश कुमार आज गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में नामांकन दाखिल करेंगे। राज्य में अगला मुख्यमंत्री भाजपा का हो सकता है।
-भाजपा नेता राहुल सिन्हा राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपना नामांकन दाखिल करने पश्चिम बंगाल विधानसभा पहुंचे।
-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा चुनाव के तहत नामांकन दाखिल करने से पहले हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।
-भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार संजय भाटिया ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की।बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को राज्यसभा चुनाव -2026 हेतु जद (यू) से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपका दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और बिहार के समग्र विकास के लिए आपका सतत प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। विश्वास है कि आपके अनुभव और नेतृत्व से राज्यसभा की गरिमा और भी सुदृढ़ होगी।
आदरणीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी को #राज्यसभा चुनाव -2026 हेतु जद (यू) से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपका दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और बिहार के समग्र विकास के लिए आपका सतत प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। विश्वास है… pic.twitter.com/VPsANV74Gq — Samrat Choudhary (@samrat4bjp) March 5, 2026



