शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 3.27 करोड़ ठगे:सोशल मीडिया के जरिए फंसाया, FIR दर्ज

सोशल मीडिया पर संपर्क बनाकर साइबर ठगों ने लखनऊ के एक कारोबारी और एक अन्य व्यक्ति से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 3.27 करोड़ रुपए की ठगी कर डाली। दोनों मामलों में पीड़ितों ने साइबर क्राइम और अलीगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कारोबारी से एप डाउनलोड कराकर 2.94 करोड़ की ठगी गोमतीनगर के वरदानखंड निवासी कारोबारी प्रज्ञा कुमार सिंह की जुलाई में सोशल मीडिया पर फरहा अरोरा नाम की महिला से जान-पहचान हुई। फरहा ने खुद को शेयर बाजार की जानकार बताते हुए निवेश कर बड़ा मुनाफा दिलाने का दावा किया। उसने एक लिंक भेजकर एक एप डाउनलोड कराया और निवेश शुरू करवाया। 14 जुलाई से 4 अक्टूबर के बीच प्रज्ञा ने कुल 2 करोड़ 94 लाख रुपए निवेश कर दिए। जब उन्होंने मुनाफा निकालना चाहा, तो उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया। अलीगंज निवासी रामेश्वर से भी 3.49 लाख की ठगी अलीगंज सेक्टर ई निवासी रामेश्वर दयाल गुप्ता को भी एक लिंक के जरिए शेयर बाजार में निवेश के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने 3.49 लाख रुपए जमा किए, लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें ठग लिया गया है। रामेश्वर ने अलीगंज थाने में शिकायत दी है। पुलिस कर रही जांच, ठगों का सुराग जुटाने की कोशिश पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में तकनीकी जांच की जा रही है। लिंक, मोबाइल नंबर और बैंक खातों के जरिए जालसाजों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ जाएगा।

Oct 17, 2025 - 22:54
 0