मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी रोहतक पुलिस:युवक का गर्दन कटा शव मिलने का मामला; 5 साल पुरानी रंजिश

रोहतक के गांव इस्माइला में पानी की डिग्गी के पास पड़े गर्दन कटे शव के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली। हालांकि पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को काबू कर रखा है, जिनसे पूछताछ जारी है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। गांव इस्माइला में 13 जून की रात को शराब के नशे में 26 वर्षीय नीरज पुत्र जयपाल की हत्या कर दी थी, जिसका शव 14 जून सुबह पानी की डिग्गी में दो टुकड़ों में पड़ा हुआ मिला था। आरोपियों ने कस्सी ने गर्दन को काटकर अलग फेंका था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। मुख्य आरोपी से 5 साल पुरानी रंजिश नीरज के परिवार का 5 साल पहले मुख्य आरोपी के परिवार से झगड़ा हुआ था। नीरज व मुख्य आरोपी सचिन दोनों एक ही गली में रहते हैं और दोनों के परिवार के बीच गली को लेकर ही विवाद हुआ था। उस दौरान नीरज के परिवार की तरफ से सचिन के पिता को चोट मारी गई थी, जिसका बदला लेने के लिए ही मुख्य आरोपी सचिन ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। दोस्त का साथ देने के लिए बना हत्यारा नीरज के परिवार के साथ गली का विवाद सचिन के परिवार से था, जिसमें पहले झगड़ा हुआ। जब सचिन को मौका मिला तो उसने अचानक नीरज की हत्या करने की ठानी। जतिन व रविंद्र तो केवल दोस्त सचिन का साथ देने के लिए हत्या में शामिल हो गए और अपराधी बन गए, जबकि इन दोनों पर पहले कोई केस दर्ज नहीं है। गर्दन काटने का बनाया वीडियो हत्या के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों में से एक आरोपी जतिन ने घटना का पूरा वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड किया। शराब के नशे में जतिन ने कस्सी से गला काटने तक का वीडियो फोन में बनाया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस वीडियो को सबूत के आधार पर कोर्ट में पेश करेगी। मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस डीएसपी राकेश मलिक ने बताया कि गर्दन कटे शव के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। दो आरोपियों को अभी तक पकड़ा गया है, जिनसे निशानदेही भी करवाई गई है। जल्द ही मुख्य आरोपी सचिन को भी काबू कर लिया जाएगा।

Jun 23, 2026 - 08:38
 0