भागलपुर में 2 युवकों की संदिग्ध मौत:धार के पास मिली बॉडी, धारदार हथियार से हमले की आशंका, भाई बोला- दोस्तों के साथ ससुराल गया था
भागलपुर में संदिग्ध हालत में युवकों का शव मिला है। धारदार हथियार से हमला कर हत्या की आशंका है। वारदात को अंजाम किसने दिया या क्या कारण है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतकों की पहचान खगड़िया जिला के सदानंद मंडल के पुत्र गुलशन कुमार(18) और अनिल मंडल के पुत्र नीरज कुमार (24) के तौर पर हुई है। जबकि घायल अंजेश कुमार का इलाज पटना में चल रहा है। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के गंगा किनारे स्थित कलबलिया धार के पास की है। मृतक गुलशन के भाई अखिलेश ने बताया कि तीन दिन पहले मेरा भाई नवगछिया के बोरबा गांव था। वहां उसका ससुराल है। दो दिन बाद पड़ोस के ही रहने वाले अंजेश और नीरज भी मेरे भाई के ससुराल गए थे। तीनों एक-दूसरे के मित्र थे। किसी काम के लिए वह शाम के करीब 4:00 बजे वहां से निकला था, लेकिन रास्ते में ही घटना हो गई। कैसे क्या हुआ, इसकी कुछ भी जनाकारी नहीं है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। मृतक के शरीर के कई हिस्सों पर जख्म के निशान हैं और कनपटी पर गोली लगने जैसा भी निशान बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है मृतक के भाई अखिलेश ने आगे बताया कि शाम करीब 7:00 बजे हमें जानकारी मिली थी कि मेरे भाई के साथ कोई घटना हुई है। इसके बाद हम लोग खगड़िया से नवगछिया के लिए निकले। नवगछिया पहुंचकर हमने काफी खोजबीन की। जिस जगह के बारे में हमें बताया गया था, वहां भी गए, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। गुरुवार सुबह करीब 7:00 बजे फिर से खोजबीन शुरू की गई, तो कलबलिया धार के पास मेरे भाई का शव मिला। आसपास ही पड़ोस के रहने वाले नीरज का भी शव पड़ा हुआ था। तीसरा युवक घायल है और उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Mar 5, 2026 - 12:52
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.