किशनगंज में अवर निरीक्षक रूबी कुमारी निलंबित:होली ड्यूटी पर दोपहर तक नहीं पहुंची, SP ने 7 दिनों में मांगा स्पष्टीकरण

किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने होली पर्व के दौरान कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अवर निरीक्षक रूबी कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। एसपी संतोष कुमार द्वारा जारी संयुक्त आदेश संख्या 669/सी०, दिनांक 01.03.2026 के तहत होली पर्व के अवसर पर विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर दण्डाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। दोपहर तक ड्यूटी पर नहीं हुईं उपस्थित इसी क्रम में 04.03.2026 को एसडीपीओ गौतम कुमार ने सूचना दी कि किशनगंज थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक रूबी कुमारी अपने निर्धारित प्रतिनियुक्ति स्थल नेपालीगढ़ कॉलोनी में दोपहर तक उपस्थित नहीं हुईं। इस आचरण को अत्यंत गंभीर माना गया, क्योंकि होली पर्व के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होती है। आदेशों की अवहेलना, कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता और दायित्वहीनता को गंभीर कदाचार मानते हुए एसपी ने यह कार्रवाई की। 7 दिनों में मांगा गया स्पष्टीकरण निलंबन अवधि में रूबी कुमारी को सामान्य जीवन-यापन भत्ता प्रदान किया जाएगा। उनका पुलिस मुख्यालय केंद्र, किशनगंज निर्धारित किया गया है। उन्हें 07 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया गया है। साथ ही, एसडीपीओ को इस मामले की विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन सौंपने का आदेश जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने स्पष्ट किया कि होली जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लापरवाही को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त किशनगंज पुलिस प्रत्येक पदाधिकारी और कर्मी से पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जवाबदेही की अपेक्षा करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या आदेश उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह घटना पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने के प्रति प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति को रेखांकित करती है, विशेषकर त्योहारों के दौरान जब कानून-व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव रहता है।

Mar 5, 2026 - 12:52
 0