भाई का इंतजार कर रहे बुजुर्ग को वाहन ने रौंदा:लखनऊ में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दूसरा गंभीर

लखनऊ के इटौंजा इलाके में बीती रात एक अज्ञात वाहन में दो बुजुर्गों को टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक सड़क किनारे खड़े होकर अपने भाई का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इटौंजा थाना क्षेत्र स्थित मुहाना चौकी के पास 58 वर्षीय कुंवर बहादुर सिंह अपने मित्र अंगद सिंह के साथ भाई अमर बहादुर सिंह का इंतजार कर रहे थे। बेटे निर्मल ने बताया कि इस दौरान उन्हें एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर थी कि दोनों लोग दूर जा गिरे। जिसमें कुंवर बहादुर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि अंगद का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। 40 मिनट तक सड़क पर पड़े रहे बेटे निर्मल ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें करीब 40 मिनट बाद हुई। इस दौरान दोनों घायल सड़क पर ही पड़े रहे। जबकि चंद कदमों की दूरी पर चौकी थी। मृतक के चार बच्चे है। बड़ा बेटा निर्मल कमल और विमल है। सबसे छोटी बेटी शुभी परिवार में है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Feb 9, 2026 - 13:03
 0