बेतिया में 24 टन चावल चोरी का खुलासा:हावड़ा से 923 बोरा बरामद, पश्चिम बंगाल से ट्रक सहित 2 आरोपियों को पकड़ा

बेतिया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में 24 टन चोरी किए गए चावल के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गया पूरा चावल बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि 12 मार्च को बबलू कुमार गुप्ता ने अपनी एग्रो चावल मिल से चावल चोरी होने की शिकायत मुफ्फसिल थाना में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर कांड संख्या 114/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के शीघ्र उद्भेदन के लिए एसपी के निर्देश पर सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक दीप के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार कार्रवाई की। हावड़ा स्थित चमड़ेल चाड़ा इलाके में छापेमारी की जांच के क्रम में पुलिस ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित चमड़ेल चाड़ा इलाके में छापेमारी की। वहां से कुल 923 बोरा, लगभग 24 टन चावल बरामद किया गया। इसके साथ ही चोरी किए गए चावल के परिवहन में इस्तेमाल किया गया WB-11D-1011 नंबर का ट्रक भी जब्त किया गया। इस मामले में विक्की साव और ट्रक चालक कृष्णा साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Mar 19, 2026 - 20:18
 0