बाराबंकी में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:लोधौरा चौराहे पर हुआ हादसा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, कार चालक फरार

रामनगर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र रामनगर के गर्री–कड़ाकापुर मार्ग पर रविवार को हुए सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान महादेवा निवासी सागर गुप्ता (28 वर्ष) पुत्र देवी प्रसाद गुप्ता के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सागर गुप्ता अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। लोधौरा चौराहे के पास सूरतगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सागर बाइक समेत सड़क पर घसीटते चले गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल और फिर गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया। दो दिन तक बेहोशी में रहने के बाद मंगलवार शाम सागर की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सागर गुप्ता अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। शव घर पहुंचते ही हजारों की संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। बताया जाता है कि सागर लोधेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में मिष्ठान की दुकान लगाते थे और अपने सरल व्यवहार के लिए क्षेत्र में लोकप्रिय थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार कार चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। इधर, स्थानीय लोगों ने लोधौरा चौराहे पर स्पीड ब्रेकर और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि तेज रफ्तार वाहन आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। इस दर्दनाक हादसे ने न केवल एक परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।

Sep 9, 2025 - 19:55
 0