फतेहाबाद में गैस सिलेंडर डिलीवरी में देरी:लाइन में लगे लोगों का हंगामा; एजेंसी संचालक पर कार्रवाई की मांग
फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर में पिछले लंबे समय से गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में हो रही देरी से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों पर लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं। इस समस्या को लेकर आमजन में सरकार और गैस एजेंसी संचालकों के खिलाफ गहरा रोष है। सोमवार को मुकुल गैस एजेंसी में सुबह 10 बजे से ही लोग, जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे अपनी गैस सिलेंडर बुकिंग की पर्ची लेने के लिए लाइन में लगना शुरू हो गए। स्थिति को देखते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने मौके पर पहुंचकर एजेंसी संचालक से बातचीत की। एजेंसी संचालक ने लोगों को आश्वासन दिया करीब आधे घंटे की बातचीत के दौरान एजेंसी संचालक मोहित ने किसानों को आश्वासन दिया कि लोगों के घरों तक सिलेंडर की डिलीवरी सही समय पर पहुंचाई जाएगी। इसके बाद किसानों ने आमजन से अपील की कि वे सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी न आएं। किसान नेता का गुस्सा फूटा हालांकि, एजेंसी में लगी लंबी कतारों को देखकर किसान यूनियन के नेताओं का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी संचालक जानबूझकर लोगों के घरों में सिलेंडर नहीं दे रहे और गैस की कालाबाजारी कर रहे हैं। संचालक मोहित ने इन आरोपों से इनकार किया। लोगों की संचालक पर सख्त कार्रवाई की मांग लेकिन, जब लोगों ने अपनी पर्ची दिखाते हुए कहा कि पर्ची कटने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है, तो एजेंसी संचालक मोहित चुप हो गए। लोगों ने एजेंसी संचालक पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। महिला बोलीं- 20 दिनों से परेशान हूं मुन्नी देवी नामक एक महिला ने बताया कि गैस एजेंसी संचालक सरकार के होम डिलीवरी नियमों की अवहेलना कर रहे हैं, जिन पर प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है। वे पिछले 20 दिनों से गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान घूम रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। लोग बोले- लापरवाही से सरकार की बदनामी हो रही लोगों ने कहा कि एजेंसी संचालकों की लापरवाही के चलते सरकार की बदनामी हो रही है और प्रशासन इस पर अंकुश लगाने में नाकाम है। बच्चे, बुजुर्ग व महिलाओं को लाइनों में लगना पड़ रहा है, गर्मी में बुजुर्गों व महिलाओं के बीमार होने का भय है।