पुलिस से उलझे ग्राहक VIDEO:लोग बोले - सुबह 5 बजे लाइन में लग गए थे, 10 मार्च के बाद बुकिंग वालों को सिलेंडर नहीं

अलवर में LPG रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण शुक्रवार सुबह 5 बजे से मालवीय नगर में माडर्न गैस सर्विस के बाहर लाइन लग गई। कुछ लोग बोले कि सुबह 5 बजे लाइन में लगने के बावजूद सिलेंडर नही मिल रहा है। एजेंसी के बाहर बोर्ड लगा दिया कि 10 मार्च तक की बुकिंग वालों को ही सिलेंडर सप्लाई होंगे। ग्राहकों का आक्रोश देख पुलिस बुलानी पड़ी। उसके बाद कुछ ग्राहक तो पुलिस से भी उलझ गए। जिनका कहना था कि उनको सिलेंडर की जरूरत है। पुलिसकर्मी दिलाने आए हैं या रुकवाने। बाद में पुलिसकर्मियों ने समझाइश भी की। मालवीय नगर में आए ग्राहक घनश्याम मीणा ने कहा कि 5 बजे से लाइन में लगे हैं। ये बोल रहे हैं कि 10 मार्च तक वालों को ही सिलेंडर देंगे। लेकिन 10 मार्च तक बुकिंग वाले 50 ही लोग हैं। इस कारण आगे की बुकिंग वालों को सिलेंडर देना चाहिए। एक दिन पहले बुकिंग करा दी। लेकिन अब सिलेंडर देने से मना कर रहे हैं। ये सब ब्लेक कर बेचने में लगे हैं। सुबह 6 बजे से लाइन में लगे ग्राहक मोहनलाल अग्रवाल ने कहा कि 11 को साइट बंद थी। अब बोल रहे हैं कि 10 मार्च तक वालों को गैस देंगे। 12 मार्च की बुकिंग वालों को सिलेंडर नहीं देंगे। अब पता नहीं चल रहा क्या करना है। मॉडर्न गैस सर्विस के कर्मचरी भगवान सिंह ने कहा कि 10 मार्च तक पुरानी बुकिंग वालों को सिलेंडर सप्लाई कर रहे हैं। तारीख के अनुसार सिलेंडर देंग तभी व्यवस्था बनेगी। शनिवार को 11 मार्च तक की बुकिंग वालों को सप्लाई की जाएगी। यहां कुछ असामाजिक लोग पहुंच जाते हैं। जो दूसरे लोगों की डायरी लेकर आते हैं और सिलेंडर देने का दबाव बनाते हैं।

Mar 13, 2026 - 10:25
 0