कलेक्टर गलियाकोट पहुंचे, अधिकारियों को दिए निर्देश:गर्मियों में पानी की समस्या नहीं हो, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

जिला कलेक्टर देशलदान ने गुरुवार को उपखंड क्षेत्र गलियाकोट का दौरा किया। उन्होंने पंचायत समिति परिसर में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने किसानों की वर्तमान स्थिति, विद्युत वितरण व्यवस्था, कृषि कनेक्शनों की उपलब्धता और लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को किसानों को समय पर कनेक्शन उपलब्ध कराने और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जल जीवन मिशन और जल बजट घोषणा के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने पेयजल वितरण व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिया। गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्होंने आमजन को नियमित और पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंचे। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बैठक में उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा, तहसीलदार अर्जुन लाल गरासिया, विकास अधिकारी रामनारायण कुमावत सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Apr 9, 2026 - 18:22
 0