नो न्यूजपेपर डे: 15 अगस्त की 5 बड़ी खबरें:गयाजी में 500 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, दिल्ली में दो मुखिया बने स्पेशल गेस्ट, थाना में सरपंच से दुर्व्यवहार
गयाजी में 15 अगस्त को कई बड़ी हैपनिंग हुई। कई घटनाएं भी हुईं। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर गांधी मैदान के हरिहर सुब्रह्मनियम स्टेडियम में प्रभारी मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने झंडोत्तोलन किया। जिले की गरारी पंचायत की मुखिया पूजा कुमारी, टेकारी प्रखंड के सांडा पंचायत के मुखिया रामजी शर्मा 15 अगस्त के मौके पर दिल्ली में PMO गए। विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। डुमरिया प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष और स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारी राजेंद्र सिंह को नहीं बुलाया गया। वजीरगंज सरपंच संघ ने थाना परिसर में एएसआई की ओर से घुरियावां सरपंच मदन कुमार के साथ दुर्व्यवहार में जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 15 अगस्त की गयाजी की 5 बड़ी खबरें... 1- बिहार के गया जिले की गरारी पंचायत की मुखिया पूजा कुमारी, टेकारी प्रखंड के सांडा पंचायत के मुखिया रामजी शर्मा 15 अगस्त के मौके पर दिल्ली में PMO गए। विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों जनसेवकों को प्रधानमंत्री कार्यालय ने उनके बेहतर काम के लिए निमंत्रण भेजा था। पूजा ने साल 2021 में 20 साल की उम्र में पहली बार चुनाव जीती थीं। इसके बाद पूजा की सदस्यता उम्र विवाद के चलते रद्द हो गई थी। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। 2023 के उपचुनाव में दोबारा मैदान में उतरीं और फिर ऐतिहासिक जीत हासिल की। पढ़ें पूरी खबर... 2- गयाजी शहर से लेकर गांव तक स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज, राजनीतिक दलों के कार्यालय और सामाजिक संस्थान- हर जगह तिरंगा फहराया गया। मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान के हरिहर सुब्रह्मनियम स्टेडियम में आयोजित हुआ। सुबह 9.05 बजे जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने झंडोत्तोलन किया। पढ़ें पूरी खबर... 3- गया के डुमरिया प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विवाद खड़ा हो गया। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष और स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारी राजेंद्र सिंह को कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं मिला। राजेंद्र सिंह ने डुमरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी पर आरोप लगाया। उनका कहना है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया। यह परंपरा के विपरीत है। पढ़ें पूरी खबर... 4- वजीरगंज सरपंच संघ वजीरगंज ने बीते दिनों थाना परिसर में एएसआई के द्वारा घुरियावां सरपंच मदन कुमार के साथ दुर्व्यवहार में जांच एवं दोषी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सरपंच संघ प्रखंड अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने जारी प्रेस विज्ञप्ती के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित द्वारा सरपंच संघ को आवेदन के माध्यम से बताया गया है कि वे किसी संबंध में बीते गुरूवार को ग्रामीण का आवेदन देने थाना गए थे, जहां मौजूद एएसआई एवं अन्य ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया व मारपीट पर उतारू हो गए। पढ़ें पूरी खबर... 5- यात्रियों की भारी भीड़ और लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी है। अब भुवनेश्वर से लेकर दिल्ली और जम्मूतवी से चंडीगढ़ तक के रूट पर यात्रियों को अतिरिक्त दिनों तक ट्रेन सेवा का फायदा मिलेगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती सरस्वती चंद्र ने जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर...