नालंदा में 440 वोल्ट के तार से नाबालिग की मौत:गली से गुजर रहा था, अंधेरे में टूटा हुआ बिजली का तार नहीं दिखा

नालंदा में मंगलवार की रात 440 वोल्ट के तार से 17 साल के किशोर अजय कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ​मृतक के चाचा बीरबल पासवान ने बताया कि अजय कुमार गली से गुजर रहा था। रास्ते में बिजली का जर्जर तार टूटकर पड़ा था, जो अंधेरे के कारण दिखा नहीं। जैसे ही वह तार के संपर्क में आया, करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरिया बीघा गांव की है। जर्जर तार की सूचना विभाग को दी थी ​परिजनों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाए हैं। चाचा बीरबल पासवान का दावा है कि गांव में बिजली के तार बेहद जर्जर स्थिति में हैं और आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर पिछले 6 महीने से लगातार नगरनौसा बिजली ऑफिस में शिकायत की जा रही थी। विभाग के अधिकारियों ने तार बदलने का आश्वासन तो दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। उनकी लापरवाही का खामियाजा आज एक युवा को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ​सूचना मिलते ही नगरनौसा थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। ​थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। परिजनों का लिखित आवेदन मिलते ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Jul 15, 2026 - 11:43
 0